top of page

सोशल मीडिया पर

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ वायरल होते रहता है, आज भी सोशल मिडिया पर एक वीडियो जम कर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देख कर बहुत खुश हो रहे हैं और वीडियो को खूब शेयर कर रहें हैं।

यूं तो लोग जानवरों के प्रति बहुत प्यार दिखाते है, मगर वह जानवर उनका पालतू होता है। पालतू जानवर को छोड़ कर बाकी जानवरों की तरफ लोग ध्यान नहीं देते हैं। असली मायने में जो लोग जानवर से प्यार करते हैं, वो हर जानवर से एक जैसा ही प्यार करते है, चाहे वह पालतू हो या फ़िर रोड पर रहने वाला जानवर।


आज की खबर एक ऐसे ही जानवर को प्यार करने वाले इंसान की है। सोशल मीडिया में वायरल हो रही यह वीडियो देख कर आपका मन भर जाएगा। आप खुद को उन बुजुर्ग आदमी की तारीफ करने से नही रोक पाओगे।

वीडियो में एक इंसान छत में फसी बिल्ली को कुर्सी के मदद से निकाल रहा है। वीडियो में ना जाने कैसे बिल्ली छत पर फस जाती है। और उसे नीचे आने में डर लग रहा होता है, यह इंसान बिल्ली की मदद के लिए कुर्सी लगता है, और बिल्ली धीरे धीरे नीचे आ जाती है, और बिल्ली की जान बच जाती है।


इस इंसान की इंसानियत को देख कर लोग इनकी जम कर तारीफ करते हैं। सोशल मीडिया में भी लोग इस इंसान की बहुत तारीफ कर रहे है और बोल रहे हैं की इंसानियत अभी भी जिंदा है।


सभी लोग जानवरों की मदद के लिए आगे नहीं आते हैं, एक बेजुबान जानवर की मदद सब लोग नहीं करते हैं। आज कल लोगों को बस अपने और अपने घर में पालतू जानवर से मतलब होता है। ऐसे दुनिया में किसी ऐसे इन्सान का होना जो बेजुबान को समझता है, यह एक वरदान जैसा है।

Recent Posts

See All
जे.डी. वेंस की भारत यात्रा: भारत-अमेरिका संबंधों में नया अध्याय

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस भारत की आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे। यह यात्रा दोनों देशों के बीच...

 
 
 

Comentarios


bottom of page