top of page

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति का निधन, 40 दिनों का शोक घोषित|

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नहयान का निधन हो गया है। यूएई की सरकारी न्यूज एजेंसी WAM ने इसकी पुष्टि की है। राष्ट्रपति जायद अल नहयान 73 साल के थे और काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। सरकार की ओर से जायद अल नहयान के निधन पर 40 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इसके अलावा देश के सभी निजी और सरकारी सेक्टर्स में तीन दिनों के लिए अवकाश रहेगा। दुबई मीडिया ऑफिस की ओर से राष्ट्रीय शोक के ऐलान की जानकारी दी गई है।



शेख खलीफा बिन जायद अल नहयान 3 नवंबर, 2004 से देश के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक के तौर पर कामकाज संभाल रहे थे। उससे पहले उनके पिता शेख जायद बिन सुल्तान अल नहयान राष्ट्रपति थे। वह 1971 से नवंबर, 2004 तक देश के मुखिया थे। 1948 में जन्मे शेख खलीफा यूएई के दूसरे राष्ट्रपति थे और आबू धाबी के 16वें शासक थे। वह शेख जायद के सबसे बड़े बेटे थे। शेख खलीफा ने अपने कार्यकाल में यूएई और आबू धाबी के प्रशासन को पुनर्गठित करने में अहम भूमिका अदा की थी और कई सुधारों को लागू किया था। उनके कार्यकाल में ही यूएई ने इतना विकास किया कि दूसरे देशों के लोग भी बड़ी संख्या में वहां पहुंचे।


खासतौर पर यूएई को गैस और तेल के सेक्टर में आगे बढ़ाने में जायद अल नहयान का अहम योगदान था। इसके अलावा अन्य उद्योगों का विकास भी उनके शासनकाल में हुआ था। खासतौर पर यूएई के उत्तरी इलाकों के विकास के लिए उन्होंने अहम योगदान दिया था, जो अन्य हिस्सों के मुकाबले थोड़ा पिछड़ा था। इस क्षेत्र में उन्होंने हाउसिंग, एजुकेशन और सोशल सर्विसेज को बढ़ावा देने का काम किया था। यूएई में फेडरल नेशनल काउंसिल के सदस्यों के प्रत्यक्ष निर्वाचन की शुरुआत भी उन्होंने की थी।


Recent Posts

See All
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में 10वीं के छात्र ने कथित तौर पर 8 वर्षीय पड़ोसी के साथ बलात्कार किया; हिरासत में लिया गया

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में 10वीं के एक छात्र ने कथित तौर पर अपने आठ वर्षीय पड़ोसी के साथ बलात्कार किया, पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी...

 
 
 
दिल्ली के मुस्तफाबाद में इमारत ढहने से मरने वालों की संख्या 11 हुई, मकान मालिक की भी मौत

शनिवार सुबह दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में इमारत ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है, जबकि जीवित बचे लोगों को निकालने के लिए...

 
 
 
जे.डी. वेंस की भारत यात्रा: भारत-अमेरिका संबंधों में नया अध्याय

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस भारत की आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे। यह यात्रा दोनों देशों के बीच...

 
 
 

Comments


bottom of page