top of page

भगवान का शुक्रिया करें।

जीवन की उलझनों में हम उन चीजों और सुविधाओं की शिकायत करते रहते हैं जिनकी हमारे पास कमी है। हालाँकि, उपलब्धि का रहस्य यह है कि हम जितनी अधिक शिकायत करते हैं, हमारे पास उतनी ही अधिक कमी होती है। और जितना अधिक हम प्रशंसा और धन्यवाद करते हैं, हम उतने ही अधिक संतुष्ट होते हैं।



तनाव और समय की कमी से भरी दुनिया में, हम अपने आशीर्वादों को गिनना भूल जाते हैं। आज हमारे पास वो बहुत सी चीजें हैं, जो कभी हमारी इच्छा सूची में थीं। अपने चारों ओर देखें, हां अपने दाएं-बाएं देखें या अपनी आंखें बंद करें, अपने जीवन में चल रही हर चीज से डिस्कनेक्ट करलें , अपने जीवन का rewind का बटन दबायें और कुछ ऐसी चीजों के बारे में सोचें जो कभी आप बड़ी बेसब्री से चाहते थे और आज आपकी मेहनत और अपनों के आशीर्वाद की वजह से आपके पास है। आँख खोलने से पहले उन सभी चीजों के लिए भगवान का शुक्रिया करें।


अगर आप चाहें तो हमें बता सकतें हैं कि आपने आज किस चीज़ के लिए धन्यवाद किया। comment करें।

Comentarios


bottom of page