top of page

पुतिन पर एक्शन में जापान: रूस के साथ डॉलर में लेनदेन बंद किया।


यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान के मद्देनजर रूस पर लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों के संबंध में मत्सिुबिशी यूएफजे, सुमितोमो मत्सिुई और मिजुहो सहित जापान के कई प्रमुख बैंकों ने उसके सबेरबैंक के साथ डॉलर के लेनदेन को खत्म करने का फैसला किया है। क्योडो समाचार एजेंसी ने शनिवार को यह जानकारी दी।


जापान के तीन वित्तीय संस्थान अमेरिकी करस्‍पॉन्‍डेंट बैंकों के जरिए सबेरबैंक के साथ डॉलर का लेनदेन करते हैं। मीडिया ने बताया कि 26 मार्च से सबेरबैंक से जुड़े लेनदेन पर प्रतिबंध लगाने के अमेरिका के फैसले को देखते हुए जापान और रूसी बैंकों के बीच भी इसका लेनदेन असंभव हो गया है।



क्योडो ने कहा, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या जापान के वित्तीय संस्थान अन्य मुद्राओं में भी सबेरबैंक के साथ लेनदेन को रोकेंगे या नहीं, लेकिन वित्तीय समूह मत्सिुबिशी यूएफजी की नीति केवल डॉलर में लेनदेन करने की है। उल्लेखनीय है कि रूस ने यूक्रेन में सैन्य अभियान की शुरुआत 24 फरवरी से शुरू की थी।


Recent Posts

See All
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में 10वीं के छात्र ने कथित तौर पर 8 वर्षीय पड़ोसी के साथ बलात्कार किया; हिरासत में लिया गया

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में 10वीं के एक छात्र ने कथित तौर पर अपने आठ वर्षीय पड़ोसी के साथ बलात्कार किया, पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी...

 
 
 
दिल्ली के मुस्तफाबाद में इमारत ढहने से मरने वालों की संख्या 11 हुई, मकान मालिक की भी मौत

शनिवार सुबह दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में इमारत ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है, जबकि जीवित बचे लोगों को निकालने के लिए...

 
 
 
जे.डी. वेंस की भारत यात्रा: भारत-अमेरिका संबंधों में नया अध्याय

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस भारत की आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे। यह यात्रा दोनों देशों के बीच...

 
 
 

Comments


bottom of page