top of page

टीवी और बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय ने रचाई शादी, मौनी रॉय ने सूरज नांमबियर से शादी कर ली है|

  • Jan 28, 2022
  • 1 min read

अभिनेत्री मौनी रॉय ने शादी कर ली है| मोनी रॉय अब मिस से मिसेस बन गई है| मौनी रॉय और सूरज शादी के बंधन में बंध गए हैं| मोनी की शादी की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई है| 27 जनवरी को मौनी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज संग शादी की है| उनकी शादी मलयाली एवं बंगाली रीति रिवाज से संपन्न हुई है और मोनी ने हमेशा के लिए सूरज का हाथ थाम लिया है|


मलयाली एवं बंगाली रिती रिवाज से संपन्न हुई मौनी और सूरज की शादी|


मौनी ने अपनी शादी में साउथ इंडियन ब्राइडल लुक कैरी किया है| ब्राइडल लुक में मौनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं| मौनी और सूरज की वेडिंग फोटोज पर फैंस काफी प्यार दिखा रहे हैं| मौनी खुद बंगाली है लेकिन उनके पति सूरज साउथ इंडियन है| ऐसे में मौनी ने सूरज के कल्चर का सम्मान करते हुए साउथ इंडियन रीति रिवाज से शादी रचाई है|


मौनी का साउथ इंडियन ब्राइडल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है|


साथ ही साथ मौनी रॉय ने बंगाली रीति रिवाज से भी शादी की है| बंगाली शादी के लिए मोनी रॉय ने डिजाइनर सब्यसाची का लाल लहंगा पहना हुआ था जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी| मौनी रॉय की शादी में बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी, टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी और भी कई टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार नजर आएं| साथ ही साथ इंस्टाग्राम के जरिए मौनी और सूरज को इंडस्ट्री से काफी बधाइयां मिल रही हैं| मौनी और सूरज की शादी गोवा में संपन्न हुई आपको बता दें कि मोनी रॉय के पति सूरज एक दुबई बेस्ड बिजनेसमैन है|

Recent Posts

See All
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में 10वीं के छात्र ने कथित तौर पर 8 वर्षीय पड़ोसी के साथ बलात्कार किया; हिरासत में लिया गया

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में 10वीं के एक छात्र ने कथित तौर पर अपने आठ वर्षीय पड़ोसी के साथ बलात्कार किया, पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी...

 
 
 
दिल्ली के मुस्तफाबाद में इमारत ढहने से मरने वालों की संख्या 11 हुई, मकान मालिक की भी मौत

शनिवार सुबह दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में इमारत ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है, जबकि जीवित बचे लोगों को निकालने के लिए...

 
 
 
जे.डी. वेंस की भारत यात्रा: भारत-अमेरिका संबंधों में नया अध्याय

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस भारत की आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे। यह यात्रा दोनों देशों के बीच...

 
 
 

Comments


bottom of page