top of page

3 लाख करोड़ रुपये के कर्ज में कैसे डूबा पंजाब, जांच करेगी पंजाब सरकार

पंजाब पर तीन लाख करोड़ रुपये का कर्ज कैसे आया है इस संबंध में अब राज्य सरकार जांच करने जा रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार पिछली सरकारों के खर्च की जांच करेगी जिसके कारण मौजूदा सरकार पर 3 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। उन्होंने कहा, “यह पैसा आम जनता का है। हम देखेंगे कि इसे कहां खर्च किया गया है।”


पंजाब के CM भगवंत मान ने राज्य पर चढ़े 3 लाख करोड़ के कर्जे के संबंध में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि AAP सरकार इसकी जांच करेगी। यह पैसा कहां खर्च किया गया? पिछली सरकारों ने यह कर्ज छोड़ा था। यह कर्ज कहां इस्तेमाल किया, इसकी जांच कर रिकवरी की जाएगी।


पंजाब सीएम के इस ऐलान ने दशकों तक राज्य की सत्ता में रहीं कांग्रेस और अकाली दाल की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पंजाब में पिछले करीब 70 साल से कांग्रेस और अकाली दल की अगुवाई वाली ही सरकारें रही हैं।

भगवंत मान ने कहा, "सब कहते हैं कि पंजाब पर 3 लाख करोड़ का कर्जा है। कैसे गारंटी पूरी करेंगे। पिछले कई सालों से न तो पंजाब में कोई अस्पताल बना और न ही कोई सरकारी स्कूल-कॉलेज। कोई नई सरकारी यूनिवर्सिटी भी नहीं बनी। जो पहले की बनी हैं, वह भी घाटे में चल रही हैं। सड़कें भी प्राइवेट कंपनियों ने बनाई हैं। फिर कर्जा कहां गया?"


Kommentare


bottom of page