top of page

रावण का किरदार निभाने वाले अरविन्द त्रिवेदी नहीं रहे, पीएम मोदी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया

टीवी जगत की सबसे बड़ी धार्मिक कथा रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविन्द त्रिवेदी अब नहीं रहे। मंगलवार रात हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गयी। अरविन्द जी ने रामानन्द सागर की महान पौराणिक कथा कि सृंखला 'रामायण' में रावण का किरदार निभाया था। और आज 82 वर्ष की उम्र में वो इस दुनिया को छोड़ कर चले गये।


अरविन्द त्रिवेदी का जन्म 8 नवम्बर 1938 को इंदौर में हुआ था। उन्होंने अपने कॉलेज की पढ़ाई मुंबई में की थी और फिर 4 जून 1966 में उन्होंने शादी कर ली, उनकी पत्नी का नाम नलिनी था। उनकी तीन बेटियां भी है। वे अपने सबसे प्रसिद्ध किरदार रावण के लिए जाने जाते थे। लेकिन इसके अलावा भी उन्होंने कई टीवी सीरियल जैसे:- विक्रम बेताल में काम किया, उन्होंने कई हिंदी और गुजराती फिल्मों में भी काम किया है। उनकी सबसे हिट गुजराती फिल्म 'देश रे जोया दादा परदेस जोया' थी जिसमें उन्होंने दादा जी का किरदार निभाया था।

उन्होंने हिन्दी फिल्म त्रिमूर्ति में मेन विलेन का किरदार निभाया था। इसके अलावा पराया धन, आज की ताज़ा खबर जैसी हिंदी फिल्मों में भी काम किया था।


नहीं रहे अरविन्द त्रिवेदी


उनके निधन पर उनके सभी चाहने वालों ने दुःख जताया। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ट्वीट कर के लिखा कि:- "हमने श्री अरविंद त्रिवेदी को खो दिया है, जो न केवल एक असाधारण अभिनेता थे बल्कि जनसेवा के प्रति भी जुनूनी थे। भारतीयों की पीढ़ियों के लिए, उन्हें रामायण टीवी धारावाहिक में उनके काम के लिए याद किया जाएगा। दोनों अभिनेताओं के परिवारों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ॐ शान्ति।"

प्रधान मंत्री जी ने अरविन्द त्रिवेदी और घनश्याम नायक (तारक मेहता का उल्टा चश्मा के नट्टू काका) दोनों के निधन पर दुःख जताया है और उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की है।

Recent Posts

See All
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में 10वीं के छात्र ने कथित तौर पर 8 वर्षीय पड़ोसी के साथ बलात्कार किया; हिरासत में लिया गया

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में 10वीं के एक छात्र ने कथित तौर पर अपने आठ वर्षीय पड़ोसी के साथ बलात्कार किया, पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी...

 
 
 
दिल्ली के मुस्तफाबाद में इमारत ढहने से मरने वालों की संख्या 11 हुई, मकान मालिक की भी मौत

शनिवार सुबह दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में इमारत ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है, जबकि जीवित बचे लोगों को निकालने के लिए...

 
 
 

تعليقات


bottom of page