महेंद्र सिंह धोनी ने दिए आईपीएल से रिटायर होने के संकेत और बताया अपने अभिनय कौशल के बारे में
- Asliyat team
- Oct 7, 2021
- 1 min read
क्रिकेट जगत के शानदार खिलाड़ी और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने जीवन में क्या कुछ नहीं हासिल किया। वह केवल अच्छे खिलाड़ी ही नहीं बल्कि एक अच्छे टीम लीडर भी हैं। जिनके नेतृत्व में भारत को विश्व कप 2011 और टी20 विश्व कप में जीत हासिल हुई। लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम से रिटायर होने के बाद अब उन्होंने आईपीएल से भी रिटायर होने के संकेत दिए हैं।
महेंद्र सिंह धोनी की कहानी से प्रेरित होकर उनके ऊपर फिल्म भी बन चुकी है। जिसमे उनका किरदार स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था। महेंद्र सिंह धोनी की कहानी हर किसी को प्रेरित करती है, जो अपने सपनो को बेसब्री से पूरा करना चाहता है।
उनके ऊपर भले ही फिल्म बनी हो लेकिन वो खुद एक्टिंग करने से कतराते है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एमएस धोनी से उनके रिटायरमेंट के बाद एक्टिंग की लाइन में जाने के लिए पूछा गया तो उन्होंने कहा कि "बॉलीवुड मेरे बस की बात नहीं है और जहां तक सवाल विज्ञापनों का है तो उन्हें करके मैं खुश हूं। जब फिल्मों की बात होती है तो मुझे लगता है यह बहुत कठिन पेशा है। और इसे संभालना बहुत मुश्किल काम है। ये केवल फिल्म स्टार्स ही कर सकते हैं क्योंकि वे इसमें अच्छे हैं। मैं क्रिकेट से ही जुड़ा रहूँगा। मैं एक्टिंग केवल विज्ञापन तक कर सकता हूँ इससे ज्यादा नही।"
एमएस धोनी का कहना है कि एक व्यक्ति वही कार्य कर सकता जिसमे उसके पास उस कार्य करने का कौशल हो। और एमएस धोनी क्रिकेट के लिए ही बने थे जिसमें उन्होंने महानता हांसिल की।
Comments