top of page

पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार राज कुंद्रा को मिली जमानत

पोर्नोग्राफी केस में 19 जुलाई से जेल में बंद अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को सोमवार को जमानत मिल गयी। मुम्बई की सेशंस कोर्ट ने 50 हजार के मुकचले पर उन्हें जमानत दे दी।


जमानत देने के दौरान अदालत ने कहा कि राज कुंद्रा लोकल पुलिस स्टेशन को जानकारी दिए बिना शहर में छोड़ सकते हैं। गिरफ्तार करने के बाद उन्हें 27 जुलाई तक पुलिस रिमांड में रखा गया, फिर किला कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद भी राज कुंद्रा लगातार जेल में थे। राज कुंद्रा पर शर्लिन चोपड़ा से लेकर पूनम पांडे ने गंभीर आरोप लगाए थे। मुंबई साइबर पुलिस ने 2020 में यह केस दर्ज किया था। राज के साथ उनके आईटी हेड रायन थार्प की भी जमानत याचिका मंजूर हो गई है।

कोर्ट ने जमानत याचिका पर मुंबई पुलिस से भी जवाब मांगा था।


राज कुंद्रा को मिली जमानत

इस मामले में कुंद्रा समेत 11 आरोपियों के खिलाफ 1500 पेज की सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर कराई गयी थी। इससे पहले पहले 28 जुलाई को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गयी थी।

Recent Posts

See All
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में 10वीं के छात्र ने कथित तौर पर 8 वर्षीय पड़ोसी के साथ बलात्कार किया; हिरासत में लिया गया

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में 10वीं के एक छात्र ने कथित तौर पर अपने आठ वर्षीय पड़ोसी के साथ बलात्कार किया, पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी...

 
 
 
दिल्ली के मुस्तफाबाद में इमारत ढहने से मरने वालों की संख्या 11 हुई, मकान मालिक की भी मौत

शनिवार सुबह दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में इमारत ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है, जबकि जीवित बचे लोगों को निकालने के लिए...

 
 
 
जे.डी. वेंस की भारत यात्रा: भारत-अमेरिका संबंधों में नया अध्याय

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस भारत की आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे। यह यात्रा दोनों देशों के बीच...

 
 
 

Comments


bottom of page